घर में अकेली गर्भवती महिला की गलारेत कर हत्या, चारपाई पर मच्छरदानी के अंदर मिला रक्तरंजित शव

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

बिधनू तुलसियापुर में घर में अकेली 35 वर्षीय गर्भवती महिला की गलारेत कर हत्या कर दी गई। शनिवार शाम पति 12 वर्षीय बेटी को साथ लेकर भीतरगांव कीसाखेड़ा स्थित पहली ससुराल गया हुआ था। रविवार दोपहर पिता पुत्री घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने फाेरेंसिंक टीम बुलाकर पड़ताल शुरू की है।

तुलसियापुर निवासी ललित कुमार पासवान मकान के आगे के हिस्से पर किराने की दुकान संचालित करते हैं। ललित कुमार ने बताया कि उनका पहला विवाह 15 वर्ष पहले भीतरगांव स्थित कीसाखेड़ा की गीता से हुआ था। 11 वर्ष पहले गीता की बीमारी से मौत ही गई थी। गीता से दो साल की बेटी तमन्ना थी।

जिसके पालन पोषण के लिए उसने पांच वर्ष पहले दूसरा विवाह सरवनखेड़ा बिल्सी निवासी 35 वर्षीय सरोजनी से किया था। ललित ने बताया कि सरोजनी छह माह की गर्भवती थी। शनिवार शाम चार बजे वह 12 वर्षीय बेटी तमन्ना को लेकर कीसाखेड़ा सरसौल गया हुआ था। घर में पत्नी सरोजनी अकेली थी।

रविवार दोपहर दो बजे वह बेटी संग घर लौटे थे। तभी घर कुछ दूरी पर स्थित फिंगर चिप्स की दुकान के पास ललित बैठ गए और बेटी तमन्ना को घर चलने को बोला। तमन्ना घर पहुंची तो मकान का मेनगेट खुला था। अंदर गई तो कमरे के दरवाजे पर बाहर से कुंडा लगा था।

बेटी कुंडा खोलकर अंदर पहुंची तो सरोजनी चारपाई पर मच्छरदानी के अंदर लेती थी। उसने मम्मी- मम्मी आवाज दी तो कोई उत्तर नहीं मिला। जिसपर उसने मच्छरदानी हटाकर देखा तो सरोजनी की गर्दन धारदार हथियार से रेती हुई थी और बिस्तर से खून बह रहा था। जिस पर वह चीखते हुए घर के बाहर भाग कर पिता के पास पहुंची।

पड़ोसियों संग घर के अंदर पहुंचे पति ललित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने फोरेंसिंक टीम बुलाकर पड़ताल शुरू की। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की धारदार हथियार से गलारेत कर हत्या की गई है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...