बाइक की सीट के नीचे छिपा रखा था चिट्टा, पुलिस ने ऐसे किया युवकों की चालाकी का पर्दाफाश

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंबा-तीसा मार्ग पर पुलिस की एसआईयू सेल की टीम ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों से 5.21 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने चिट्टे की खेप को मोटरसाइकिल की सीट के नीचे छिपाकर रखी थी।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर हवालात में बंद कर दिया है, पुलिस ने आरोपियों की मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस की एसआईयू सेल के मुख्य आरक्षी परमेश शर्मा की अगुवाई में टीम ने कोटी चौक के पास नाका लगा रखा था। इसी दौरान वहां से मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुजर रहे दो युवक पुलिस टीम को देखकर घबरा गए।

पुलिस को इन दोनों की गतिविधियां संदिग्ध दिखने पर पूछताछ हेतु रोका गया। पुलिस की पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान सुनील कुमार व पारुल दोनों निवासी गांव घोलटी के तौर पर बताई।

पुलिस ने पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों की तलाशी लेने दौरान कब्जे से 5.21 ग्राम चिट्टा बरामद किया। उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर अजय कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...