
व्यूरो रिपोर्ट
डैहर के मझखेतर में 32 वर्षीय विवाहिता की जहरीला पदार्थ निगलने के बाद सुंदरनगर सिविल हॉस्पिटल में मौत होने पर क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मायका पक्ष, स्थानीय महिलाओं व पुरुष मृतका के शव को घर के आंगन में जलाने पर अड़े रहे।
मौके पर डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार सहित सुंदरनगर प्रशासनिक अधिकारी और क्यूआरटी जवान मौके पर दल बल सहित मौजूद रहे, वहीं मायका पक्ष व स्थानीय महिला मंडल व ग्रामीण महिलाओं ने परिवार व पंचायत के विरुद्ध मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए शव को उसके ससुराल के आंगन में जलाने की जिद की।
इस दौरान मौके पर विरोध कर रहे पुरूष व महिलाओं की पुलिस दल बल के साथ धक्का-मुक्की भी हुई व मौहाल काफी तनावपूर्ण हो गया।
बताते चलें कि विवाहिता की मौत के बाद उसके पति को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। करीब 3 घंटे तक चले हंगामे के बाद काफी समझाने के बाद लोगों को शांत करवाया गया।
शव को पुलिस की निगरानी में डैहर स्थित श्मशानघाट ले जाया गया व दाह संस्कार पुलिस की मौजूदगी में पूरा किया गया। मौके पर एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री भी डैहर श्मशानघाट पहुंचीं व परिवार जनों से बातचीत की।
