लदरौर में चोरों ने शराब के ठेके को बनाया निशाना, 30 पेटियां व 2 हजार नकद उड़ाए

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

लदरौर-भराड़ी मुख्य सड़क पर लदरौर में शराब के एक ठेके से चोर रात को शराब की 30 पेटियां और 2 हजार नकदी ले उड़े हैं।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाले लदरौर (घनडालवी) के ठेके के सेल्समैन ने बताया कि गत रात्रि वह ठेके को बंद करके चला गया। सुबह करीब 4 बजे उसे चौकीदार का फोन आया कि आपका शटर टूटा हुआ है, जिस पर उसने इसकी सूचना ठेके के मालिक को दी और मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचित किया।

जांच करने पर ठेके से शराब की 30 पेटियां गायब मिलीं, वहीं गल्ले से 2 हजार रुपए भी गायब थे। भराड़ी थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि क्षेत्र के सभी सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। एक गाड़ी का पता भी चला है, जल्द ही चोर काबू में होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...