गलुआ सिद्ध के बाबा भरथरी मन्दिर के परिसर में छिंज मेले का आयोजन

--Advertisement--

Image

गलुआ सिद्ध के छिंज मेले में पहलवानों ने दिखाया दमखम

प्रागपुर, 29 अक्टूबर 2022 – आशीष कुमार 

मेले हमारी संस्कृति और मेल-मिलाप के परिचायक हैं। वहीं उपमंडल रक्कड़ के तहत कुड़ना और पुनणी पंचायत की सीमा पर गलुआ सिद्ध में स्थित बाबा भरथरी मन्दिर के परिसर में शनिवार को छिंज मेले का आयोजन किया गया।

इस छिंज मेले के आयोजन में संजीव कुमार उर्फ बबलू और विपन कुमार सपुत्र बालक राम तथा प्रकाश चन्द और जोगिंद्र सिंह सहित ओंकार सिंह का विशेष योगदान रहा।

इस छिंज मेले में बड़ी माली 3100 रुपये और छोटी माली 2100 रुपये निर्धारित की गई थी। इस दौरान क्षेत्रीय स्तर के पहलवानों के अलावा दूर-दराज़ के पहलवानों ने भी कुश्ती दंगल में दमखम दिखाया।

आखाड़े में पहलवानों द्वारा विभिन्न दांव पेच की बदौलत दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले।

इस अवसर पर गणमान्य व्यक्तियों सहित स्थानीय व नजदीकी गांवों से कुश्ती के शौकीन उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...