तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, लिफ्ट लेकर कालेज जा रही युवती की मौत

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

पुलिस थाना अंब के तहत आते घेबट बेहड़ में एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी में सवार एक युवती की मौत हो गई जबकि स्कूटी चालक युवक घायल हुआ है। मृतक युवती की पहचान अक्षिता (17) पुत्री प्रवीण कुमार निवासी घेबट बेहड़ के तौर पर हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार अक्षित मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब गांव के एक युवक से स्कूटी पर लिफ्ट लेकर कालेज के लिए निकली थी। इसी बीच चिंतपूर्णी की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी।

हादसे में स्कूटी चालक युवक तो बच गया लेकिन पीछे बेठी युवती सड़क पर गिर गई और ट्रक के अगले टायर के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...