8 किलोग्राम चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

कुल्लू, 03 अगस्त – 

जिला पुलिस को एक बड़े चरस तस्कर को पकड़ने में कामयाबी मिली है। जिला की एसआईयू टीम ने बंजार उपमंडल में एक व्यक्ति को 8 किलोग्राम से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस की एसआईयू टीम बंजार क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक चरस तस्कर बड़ी खेप लेकर आ रहा है, जिसके चलते पुलिस ने व्यक्ति को योजनाबद्ध तरीके से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार बीती देर रात को पुलिस थाना बंजार क्षेत्र में एसआईयू की टीम  घरटगाड़ के पास गश्त पर थी और इसी दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति से तलाशी के दौरान 8.104 ग्राम चरस बरामद की है।

वहीं गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान (22) सुरेश कुमार पुत्र मिनेराम निवासी गांव देवधार डाकघर भरैण उप तहसील सैंज जिला कुल्लू के रूप में हुई है। उधर, व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...