5.779 किलोग्राम गांजा बरामद, बीबीएन के कालुझिंडा में काबू किए दो प्रवासी नशा तस्कर

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत पुलिस ने कालुझिंडा स्थित शिक्षा कुंज के पास से दो प्रवासी नशा तस्क रों को गांजे की खेप सहित धर दबोचा।

पुलिस ने आरोपी तस्क रों के हवाले से 5.779 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक थाना बरोटीवाला के अंतर्गत पुलिस टीम ने गश्त के दौरान कालुझिंड़ा स्थित शिक्षा कुंज के पास से दो लोगों को शक के आधार पर रोका और उनकी तलाशी ली, तो उनके हवाले से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने इस संर्दभ में आरोपी सोनू साहनी पुत्र शिव साहनी निवासी गांव श्यामपुर तहसील लालगंज जिला वैशाली बिहार व जितन कुमार निवासी गांव श्यामपुर डाकघर हासिकेवल तहसील लालगंज जिला वैशाली बिहार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता के बोल

उधर, डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस नें एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पड़ताल कर रही है कि नशे की खेप कहां से लाई गई और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...