45 मील में बस -स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, स्कूटी सवार की दुःखद मौत

--Advertisement--

45 मील में बस -स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, स्कूटी सवार की दुःखद मौत।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर 45 मील के समीप एक बड़ा हादसा पेश आया है। जिसमें एक स्कूटी व बस की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक 58 वर्षीय व्यक्ति की दुःखद मौत हो गई।

 

जानकारी के मुताबिक प्रेम बस नंबर HP68- 2885 काँगड़ा से पठानकोट जा रही थी कि 45 मील के समीप सामने से आ रही स्कूटी नंबर HP 54 C2883 के साथ जोरदार भिड़ंत हो गई।

जिसमें स्कूटी सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे टांडा मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों में मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान संतोख कुमार (58) पुत्र कर्म चंद निवासी ठारू (बग्गा) तहसील ज्वाली के रूप में हुई है।

 

आपको बता दें कि मृतक संतोख कुमार सशत्र सेना बल में एसआई के पद पर सपड़ी में तैनात थे।करीबन दो दिन पहले बेटे की शादी हुई थी। अभी परिवार में खुशी का माहौल था कि ऐसे में दुःखद मौत से खुशी गम में तब्दील हो गई। परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

थाना प्रभारी शाहपुर करतार चंद के बोल 

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी शाहपुर करतार चंद ने बताया कि मामला दर्ज कर शव को कब्जे में ले लिया गया है । पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

दिल्ली  - नवीन चौहान  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 बरी, फैसले के बाद रो पड़े आप संयोजक

दिल्ली  - नवीन चौहान  दिल्ली के जिस बहुचर्चित शराब घोटाले के...

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी...

हिमाचल के इस जिले में बदल गई होली के अवकाश की तारीख, डीसी ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई उपमंडलों...