27 से 31 जुलाई तक एनएच-21 बिंदरावणी से पंडोह तक दो घंटे रहेगा बंद

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या                                                                                     

उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने आदेश जारी करते हुए 27 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक एनएच-21 को  बिंदरावणी से पंडोह तक वाहनों की आवाजाही के लिए रोजाना दो घंटे के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। आदेशों के अनुसार वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक रहेगा।

उपायुक्त ने इस बारे जानकारी देते हुए बताया कि परियोजना निदेशक, एनएचएआई, मंडी ने उन्हें सूचित किया था कि 20 जुलाई, 2024 को जिले भर में भारी वर्षा के कारण लगातार एनएच 21 में बिंदरावनी से लेकर पंडोह तक भूस्खलन हो रहा है।

एनएच-21 में कुछ जगहों पर बोल्डर लटकने की सूचना है, जिसके परिणामस्वरूप सड़क यात्रियों के लिए खतरा पैदा हो गया है। ऐसी परिस्थितियों में, बिंद्रावणी से पंडोह तक एनएच-21 की मरम्मत और जीर्णाेद्धार की सख्त जरूरत है।

उन्होंने बताया कि सड़क से गुजरने वाले व्यक्तियों और वाहनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते इस कार्य के समय पर करने की सख्त जरूरत को देखते हुए 27 जुलाई से लेकर 32 जुलाई तक  वाहनों की आवाजाही को दो घंटे के लिए प्रतिबंधित किया गया है ताकि एनएचएआई बिंदरावणी से पंडोह तक एनएच की मरम्मत का कार्य कर सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

दिल्ली  - नवीन चौहान  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 बरी, फैसले के बाद रो पड़े आप संयोजक

दिल्ली  - नवीन चौहान  दिल्ली के जिस बहुचर्चित शराब घोटाले के...

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी...

हिमाचल के इस जिले में बदल गई होली के अवकाश की तारीख, डीसी ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई उपमंडलों...