26 जनवरी परेड के लिए भूत पूर्व सैनिक शिमला हुए रवाना

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

आज सुबह जिला चंबा के 36 भूतपूर्व सैनिक जिला चंबा के 85 वर्षीय परेड कमांडर होनरी कैप्टन पूर्ण सिंह थापा जी के अगुवाई में आज सुबह जिला चंबा के विभिन्न स्थानों से 26 जनवरी परेड के लिए शिमला के लिए रवाना हुए। जब वह शिमला के लिए रवाना हुए तो भूतपूर्व सैनिकों में इतना एनर्जी भरा हुआ था।

जिला सैनिक बोर्ड के उपाध्यक्ष होनरी कैप्टन तिलक राज दीवान ने बताया कि जिला चंबा को यह मौका 12 साल के बाद भूतपूर्व सैनिकों को 26 जनवरी में परेड करने के लिए मिला है। इस मौका को वो अपने हाथो से नहीं जाने देंगे। और 26 जनवरी को शिमला में अपने पूरे भूतपूर्व सैनिकों के साथ परेड में अपना दम खम दिखाएंगे और जिला चंबा का नाम रोशन करेंगे।

जिसके लिए जिला चंबा सैनिक बोर्ड की डिप्टी डायरेक्टर कैप्टन अनुपम पाराशर ने भूतपूर्व सैनिकों के आने-जाने का सुचारू रूप से प्रबंध किया गया है। इन सभी लोगों का आने-जाने का खर्चा हिमाचल सरकार के द्वारा किया जा रहा है। जिस के वह सरकार का धन्यवाद करते हैं।

गाड़ी में रवाना होने से पहले जब इस बाबत भूतपूर्व सैनिकों से मीडिया के द्वारा पूछे गए सवालों में जब उन से पूछा गया कि यदि तुम्हें दोबारा देश की सेवा करने का मौका मिले तो तुम क्या करोगे तो सभी भूत पूर्व सैनिकों के द्वारा एक साथ भारत माता की जय पुकारते हुए कहा कि हम अपने देश की सुरक्षा के लिए दोबारा से अपनी सेवाएं देना चाहते हैं यदि हमें मौका मिले तो हम अपने देश के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...