250 मीटर खाई में गिरी कार, बहन की मौत, भाई-भाभी सहित 3 घायल

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में सड़क हादसे थम नहीं रहे हैं. आलम यह कि बीते 48 घंटे में यहां पर चार सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हुई है. जबकि 10 लोग घायल हुए हैं.

ताजा सड़क हादसा शिमला के ठियोग में शुक्रवार रात को पेश आया है. हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोग घायल हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, ठियोग के देहा थाने के तहत यह घटना पेश आई है. देहा के लोकेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार रात को अपने घर पर था. इस दौरान उनसे घर के पास गाड़ी गिरने और चिल्लाने की आवाज सुनी.

जब मौके पर गया तो देखा की भतीजे की कार ढ़ांक से करीब 250 मीटर नीचे गिरी हुई है. बाद में इन लोगों को रेस्क्यू किया गया.

शिमला पुलिस ने बताया कि हादसे में चालक विक्रम सिंह गांव पंढेर, देहा, विक्रम की पत्नी श्रुति, विक्रम की बहन अनु विक्रम के बेटे रियांश को चोटें आई और उन्हें ठियोग अस्पताल में ले जाया गया.  हालांकि, विक्रम की बहन अनु ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

शिमला जिले में बीते 48 घंटे में 3 हादसे हुए हैं. गुरुवार रात को शिमला के रामपुर के तकलेच में हादसे में 3 महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई थी. हादसे में दो लोग घायल हुए थे. इसके अलावा, शिमला के कोटखाई के पास छैला में हुए कार हादसे में 5 लोग घायल हो गए थे.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...