
मंडी- नरेश कुमार
उपमण्डल सकाघाट की पुलिस के विशेष जांच दस्ते ने भाँवला पंचायत के रमेहड़ा गांव के 25 वर्षीय युवक संदीप कुमार पुत्र ईश्वर दास से 2 पॉइंट 1 ग्राम चिट्टा बरामद किया। डी एस पी तिलकराज शांडिल्य ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उपरोक्त युवक स्थानीय युवाओं को चिट्टा सप्लाई करता है और आज जब वह अपने काम को अंजाम देने वाला था तो पुलिस ने औचक छापेमारी कर के उसकी जेब से चिट्टा बरामद किया और उसे हिरासत में ले लिया है ।
