25 भवनों का बिजली-पानी कनेक्शन कट, फोरलेन की जद में आए लोग मुआवजा लेने के बाद भी खाली नहीं कर रहे जमीन-मकान

--Advertisement--

Image

बीबीएन- सुभाष चंदेल 

बद्दी-नालागढ़ फोरलेन की जद में आने वाले 25 भवनों के प्रशासन व एनएचएआई ने बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए। उपमंडल प्रशासन की पहली कार्रवाई की जद में आए भवनों में दो बैंक शाखाओं के भवन, सीडीपीओ कार्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित अन्य रिहायशी व व्यावसायिक भवन शामिल हैं।

प्रशासन ने दो टूक शब्दों में मुआवजा ले चुके फोरलेन प्रभावितों को कहा है कि अब किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी,हर हाल में पहली दिसंबर से पूर्व सभी भवनों को गिरा दिया जाएगा।

बता दें कि उपमंडल प्रशासन ने मुआवजा लेने के बावजूद कब्जा न छोडऩे वाले भूमि व भवन मालिकों को एक हफ्ते का अल्टीमेटम जारी कर चेताया था कि अगर इस अवधि में उन्होंने अपने भवन या स्ट्रक्चर खुद नहीं गिराए तो 15 नंबवर से प्रशासन व एनएचएआई पुलिस की मौजूदगी में खुद गिराना शुरू कर देगा।

इसी कड़ी में प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है और मंगलवार को 25 भवनों के बिजली और पानी कुनेकशन काट दिए गए। हालांकि आखिरी अल्टीमेटम की समय अवधी समाप्त होने के बाद अब तक 15 भवन मालिकों ने खुद ही भवनों को गिराना शुरू कर दिया है। यहां उल्लेखनीय है कि पिंजौर से नालागढ़ तक बनने वाले लगभग 31.195 किलोमीटर लंबे फोरलेन के निर्माण कार्य को प्रशासन व एनएचएआई दिसंबर के पहले सप्ताह किसी भी सूरत में शुरू करवाना चाहता है।इसी कड़ी में भवनों के गिराने के कार्य को युद्धस्तर पर अंजाम दिया जा रहा है।

एसडीएम नालागढ़ का कहना है कि अब किसी भी तरह की मोहलत नहीं दी जाएगी। 731 करोड़ 67 लाख की लागत की इस परियोजना को समय पर पूरा करना है। गुजरात की पटेल इन्फ्रास्टक्चर लिमिटेड कंपनी इस फोरलेन का निर्माण करेगी और इसके निर्माण की समय सीमा अढ़ाई वर्ष रहेगी।

बार-बार बोलने के बाद भी नहीं कर रहे खाली

एनएचएआई के साइट इंजीनियर दिनेश पुनिया ने बताया कि परियोजना की जद में आ रहे भवनों के मालिकों को बार-बार भवन खाली करने का आग्रह किया जा रहा है ।

एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि अल्टीमेटम की मियाद पूरी होते ही भवनों बिजली और पानी के कनेकशन काटने शुरू कर दिए हंै। मंगलवार को 25 भवनों के बिजली और पानी कनेक्शन काट दिए गए है। अभी तक 15 लोगों ने खुद अपने भवन गिराए है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिज़्बुल्लाह का दावा, इजरायल के खिलाफ लंबी जंग के लिए तैयार, ‘कई तोहफे’ मौजूद

हिमखबर डेस्क लेबनान के संगठन हिज़्बुल्लाह ने कहा है कि...

व्यवस्था परिवर्तन की मिसाल, बजट में गद्दी समुदाय के लिए ऐतिहासिक निर्णय: मनोज कुमार

हिमखबर डेस्क वूल फेडरेशन के अध्यक्ष  मनोज कुमार धर्मशाला स्थित...

हरिपुरधार क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मिला बड़ा समर्थन

शिमला 23 मार्च - हिमखबर डेस्क आज हरिपुरधार क्षेत्र के...