2 साल की मासूम को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई महिला, मां से मिलने को तड़प रही बच्ची

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क                   

प्रेम में प्रेमी सब कुछ कर जाने को तैयार हो जाते हैं, फिर क्या उम्र, क्या बच्चे और क्या रिश्ते-नाते सबको दांव पर लगाने से भी कुछ लोग पीछे नहीं हटते। ऐसा ही मामला उपमंडल पांगी में सामने आया है। करयास पंचायत के परघवाल गांव के भूपेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी 19 जुलाई को लापता हो गई।

जब महिला देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। महिला के मायके में पता किया तो वह वहां भी नहीं थी। 20 जुलाई को पुलिस थाना पांगी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने महिला की कॉल डिटेल निकाली तो महिला ने अंतिम बार अपने प्रेमी से बात की हुई थी।

इसके बाद पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी। पुलिस व महिला के परिजनों ने 3 दिन के बाद महिला को चुराह के गुरेई गांव से ढूंढ निकाला। महिला ने पुलिस में बयान दिया कि वह अपनी मर्जी से आई हुई है। वहीं महिला 2 साल की मासूम बच्ची को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हुई है।

प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है महिला

महिला ने पुलिस को साफ कह दिया कि वह अपने प्रेमी से प्यार करती है और अपनी मर्जी से वह उसके साथ गई थी और अब उसी के साथ रहना चाहती है, लेकिन कलियुगी मां के इस हैरान कर देने वाले कदम से बच्ची मां से मिलने के लिए तड़प रही है मगर मां मिलने को तैयार नहीं है।

2 साल पहले इंस्टाग्राम पर एक्सचेंज हुआ नंबर

महिला पिछले 2 साल से प्रेम संबंध में है। दोनों की बातचीत इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी। महिला जिसके साथ फरार हुई है, वह पहले से 2 शादियां कर चुका है।

पुलिस थाना प्रभारी जोगिंद्र सिंह के बोल

पुलिस थाना पांगी के प्रभारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला की कॉल डिटेल निकाल कर पता किया। उन्होंने बताया कि इस बारे में पुलिस थाना तीसा को सूचित किया गया था कि पांगी की एक महिला चुराह के युवक के साथ भागी हुई है, जिसके बाद पुलिस ने पंचायत प्रधान व वार्ड पंच की अगुवाई में महिला के बयान दर्ज किए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...