बड़ी लापरवाई: महिला को थमा दी किसी और की रिपोर्ट, 5 दिन तक खानी पड़ी शुगर की दबाई

--Advertisement--

बड़ी लापरवाई: महिला को थमा दी किसी और की रिपोर्ट, 5 दिन तक खानी पड़ी शुगर की दबाई

पालमपुर – बर्फू   

कांगड़ा जिले के पालमपुर में स्थित सिविल अस्पताल की बड़ी लापरवाई सामने आई है। अस्पताल में मरीजों को उनकी जांच रिपोर्ट नहीं दी जा रही। लैब से अन्य व्यक्ति की जांच रिपोर्ट थमाने के कारण एक महिला को बिना वजह पांच दिनों तक मधुमेह की दबाई खाने को मजबूर होना पड़ा है।

बता दें कि पाहड़ा बोधल की महिला सुमना देवी उपचार के लिए सिविल अस्पताल आई और उसे चिकित्सक ने कुछ जांच रिपोर्ट अस्पताल लैब से लाने को कहा। उन्होंने सरकार की ओर से अधिकृत क्रश्ना लैब में 16 जुलाई को सैंपल दिए।

रिपोर्ट मिलने पर महिला को चिकित्सक ने शुगर लेवल अधिक होने पर एक सप्ताह की दवाई दें दी। लेकिन पांच दिन तक दवाई खाने के बाद महिला की तबियत बिगड़ी और चिकित्सक को दिखाया। आनन फानन में लैब से मिली अन्य व्यक्ति की रिपोर्ट को चिकित्सक भी नहीं पढ़ पाया।

मरीज को थमा दिया किसी और का रिपोर्ट

जब महिला दोबारा चिकित्सक के समक्ष उपचार लेने पहुंची तो चिकित्सक ने पाया कि उक्त जांच रिपोर्ट 62 वर्षीय मरीज सुभाष चंद की है, जिनका शुगर लेबल 300 से अधिक बढ़ा था। इसके बाद पीड़ित महिला क्रश्ना लैब गई और शिकायत की, वहां नर्स ने आनन-फानन में पुरानी रिपोर्ट कचरा डिब्बा में डाली और महिला की असली रिपोर्ट उन्हें सौंप दी। इसमें महिला का शुगर स्तर सामान्य था। उन्होंने अस्पताल प्रशासन सहित सरकार से इसपर कार्रवाई की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...