हिमाचल में हरियाणा के पर्यटकों की दबंगई, स्थानीय लोगों से मारपीट का वीडियो वायरल

--Advertisement--

हिमाचल में हरियाणा के पर्यटकों की दबंगई, स्थानीय लोगों से मारपीट का वीडियो वायरल

शिमला – नितिश पठानियां      

हिमाचल में बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की हुड़दंगबाजी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शिमला रेलवे स्टेशन के पास सामने आया है, जहां हरियाणा के कुछ युवकों ने खूब हुड़दंग मचाया और अपनी थार गाड़ी को परिवहन निगम की बस के आगे खड़ी कर स्थानीय लोगों से मारपीट की। इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

मारपीट के दौरान एक युवक तो रेलिंग से बाहर गिर गया। जानकारी के अनुसार यह वाकया सोमवार शाम का बताया जा रहा है। शिमला रेलवे स्टेशन के समीप थार गाड़ी (एचआर 71एल-7600) में आए युवकों की स्थानीय लोगों से किसी बात को लेकर बहस हो गई जोकि मारपीट में बदल गई।

मारपीट के दौरान एक युवक को सड़क की रेलिंग से नीचे फैंक दिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और लड़ाई को रोका। मारपीट की इस घटना का मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

5000 का चालान काटा, शराब पीकर वाहन चलाने का अलग से लगेगा जुर्माना

वहीं पुलिस ने उक्त पयर्टकों का बिना लाइसैंस और शराब पीकर गाड़ी चलाने के 2 चालान काटे हैं। बिना लाइसैंस ड्राइविंग का 5000 रुपए का चालान काटा गया जबकि शराब पीकर वाहन चलाने का जुर्माना अदालत तय करेगी।

बालूगंज पुलिस के अनुसार देर शाम थाने में मारपीट की सूचना मिली थी और तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वहां से मारपीट का शिकार बना दूसरा गुट चला गया था, जिस कारण मामला दर्ज नहीं हो सका है। पर्यटक शराब पीकर व बिना लाइसैंस गाड़ी चला रहे थे, जिस कारण उनका चालान काटा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...