2 दिनों में 4 पंप हाऊस पर तारों की चोरियां, पानी की सप्लाई भी बाधित

--Advertisement--

इंदौरा – मोनू ठाकुर 

जल शक्ति विभाग इंदौरा के पंप हाऊसों से आए दिन चोरों द्वारा कीमती तारों को काट ले जाने का काम थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।

अभी एक सप्ताह पहले ही इंदपुर में एक पंप हाऊस की तार पर चोरों ने हाथ साफ किया था। जिससे चार दिन पानी की सप्लाई बाधित रही थी।

अब 2 दिनों में चोरों द्वारा विभाग के 4 पंप हाऊसों से हजारों की कीमती तारों को काटा गया है जिससे पानी की सप्लाई बाधित हो गई है।

सहायक अभियंता रजिंदर स्नोरिया के बोल 

जल शक्ति विभाग उपमंडल इंदौरा के सहायक अभियंता रजिंदर स्नोरिया ने बताया कि डमटाल सैक्शन के कनिष्ठ अभियंता अश्वनी के बताया कि उनके सैक्शन के अंतर्गत पड़ते तीन पंप हाऊसों भपू और तोकी व लच्छो का तालाब से चोरों ने कीमती तार को चुराकर पानी सप्लाई को बाधित कर दिया है।

कनिष्ठ अभियंता प्रदीप शर्मा के बोल 

वहीं काठगढ़ सैक्शन के कनिष्ठ अभियंता प्रदीप शर्मा ने बताया कि चुहड़पुर पंप हाऊस से भी चोरों ने तारों को काट दिया है। चारों पंप हाऊसों में हुई केबल तार की चोरी की शिकायत थाना इंदौरा में की गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही तारों का प्रबंध करके पानी की सप्लाई को बहाल कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...