हिमाचल: भाभी ने दराटी से किया वार, भतीजे ने मशीन से की पैर काटने की कोशिश

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

कुमारसैन पुलिस थाना के तहत भाभी ने अपने जेठ पर दराटी से वार किया, जबकि भतीजे ने घास काटने की मशीन चलाकर उसके पैर काटने की कोशिश की है। पीडि़त ने सिर्फ उन्हें घास काटने से मना किया था और अब उसने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में प्रकाश सिंह (62) पुत्र स्व. दुर्गा सिंह निवासी गांव घैटी डाकघर फरल तहसील कुमारसैन ने बताया कि वह अपने खेत में काम करने गया था जो कि घैटी गांव के साथ सटा हुआ है।

जब वह अपने खेत में मौजूद था तो उसने देखा कि उसके छोटे भाई की पत्नी शक्ति देवी और उसके भाई का बेटा कृतिक घास काटने वाली मशीन के साथ उसके खेत में घास काट रहे थे।

उसने उन दोनों को घास काटने से रोका और कहा कि पहले इस जमीन को ठीक से बांट लो। इस पर उसके भाई के बेटे कृतिक ने उसे जान से मारने की धमकी दी और दोनों मां-बेटे ने उसे वहां से भाग जाने को कहा।

जब उसने फिर घास काटने से मना किया तो कृतिक ने हाथ में घास काटने वाली मशीन चलाकर उसके पैर काटने की कोशिश की, जिसमें वह घायल हो गया।

उसके भाई की पत्नी शक्ति देवी ने पीछे से उसके कंधे पर दराटी से हमला कर दिया, जिससे उसे चोटें आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...