18-44 आयु वर्ग के 24050 लोगों को लगी कोविड वैक्सीन: डीसी

--Advertisement--

Image

कांगड़ा जिला में टीकाकरण केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई

धर्मशाला, 21 जून, राजीव जसबाल

 

उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को कांगड़ा जिला में 18 से लेकर 44 आयु वर्ग के 24050 लोगों को कोविड वैक्सीन की डोज दी गई इस के लिए जिला में 157 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए थे।

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 18 से 44 वर्ष के आयुवर्ग के लोगों के लिए सोमवार, मंगलवार तथा बुधवार सप्ताह में तीन दिन कोविड वैक्सीन के लिए निर्धारित किए गए हैं इसके साथ ही आज से ही टीकाकरण केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई गई है ताकि ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को कवर किया जा सके और कोविड के संक्रमण से बचाया जा सके।

 

उन्होंने कहा कि टीकाकरण केंद्रों में स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा शिक्षकों तथा आयुर्वेदिक कर्मचारियों की सेवाएं भी लेने के निर्देश दिए गए हैं इस के साथ ही टीकाकरण केंद्रों के लिए खुली जगह भी उपलब्ध करवाई जा रही है ताकि सामाजिक दूरी की अनुपालना भी सुनिश्चित की जा सके।

 

उन्होंने कहा कि सभी लोगों को टीकाकरण की सुविधा मिले इस के लिए भी कारगर कदम उठाए गए हैं तथा जिला स्तर पर भी टीकाकरण अभियान की सुचारू मानिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर लोगों को बिना स्टाल बुकिंग के भी टीकाकरण की व्यवस्था की गई है ताकि किसी को भी टीकाकरण अभियान में भाग लेने की दिक्कत नहीं आए।

 

उन्होंने कहा कि 45 वर्ष से ज्यादा आयुवर्ग के लिए वीरवार, शुक्रवार तथा शनिवार का दिन टीकाकरण के लिए तय किया गया है। रविवार के दिन टीकाकरण सत्र नहीं होगा जबकि अन्य छुट्टियों के दिन टीकाकरण अभियान जारी रहेगा।

 

उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान के तहत लोगों को भी डोज लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है इस के लिए पंचायत स्तर पर कोविड प्रबंधन टास्क फोर्स भी गठित की गई है। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कोविड से निपटने के लिए सरकार तथा प्रशासन कारगर कदम उठा रहा है तथा इसमें आम जनमानस का सहयोग भी जरूरी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...