15 सालो से कच्ची सड़क से जुझ रहे लोगो को ज्वाली विधायक के प्रयासों से मिला पक्का रास्ता

--Advertisement--

Image

भलाड- शिबू ठाकुर

उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत प्लौहड़ा के ट्यूक्करी से पलौहड़ा तक मार्ग का कार्य विधायक अर्जुन ठाकुर के प्रयासों से लोक निर्माण विभाग द्वारा पूरे जोरों-शोरों से चला है । जिसको लेकर स्थानीय लोगों में बहुत उत्साह देखने को मिला। और उन्होंने ने कहा कि तकरीबन 15 सालों से इस मार्ग की बहुत बुरी दुर्दशा थी परन्तु जय राम सरकार एवं स्थानीय विधायक अर्जुन ठाकुर के आगे इस समस्या को प्रमुखता से उठाने पर उन्होंने इस मार्ग को पक्का करने के लिए पूरा आश्वासन दिया। जिसका वुधवार को अमलीजामा पहनाया गया।

आपको बता दें कि इस रास्ते के बनने से तकरीबन पांच गांव सहित पूरी पंचायत को इस रास्ते के पक्के होने से वहुत राहत मिली है। वहीं वुद्विजीवियो का कहना है कि वह रोज मर्रा की तरह खेती वाड़ी के दौरान इसी रास्ते से होकर जाते हैं जो कि पशुओं को चारा लेने हेतु जाते थे तो रास्ते में ठोकरों का सामना करना पड़ता था जो अव नहीं करना पड़ेगा क्योंकि पहले यह रास्ता वहुत ही उबड़ खाबड़ होने के कारण वाहन तो क्या पैदल चलना भी दुश्वार था ।

परंतु अब लोक निर्माण विभाग ने जिन ठेकेदारों को कार्य सौंपा है उन्होंने हमारी मर्जी के साथ ही पूरे सहयोग के साथ से ही कार्य किया गया। वहीं समस्त टयुकरी निवासियों ने कहा कि वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं विधायक अर्जुन ठाकुर का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने हमारी सुध ली।

इस मौके पर कैप्टन यशपाल सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष अमित शर्मा, राकेश शर्मा, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...