14 वर्षीय कर्णवीर ने किया पिता व बड़े भाई का अंतिम संस्कार, 3 दिन में जलीं 3 चिताएं

--Advertisement--

फतेहपुर – अनिल शर्मा 

विधानसभा फतेहपुर की नंगल पंचायत में पिता की चिता की राख अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि साथ ही बेटे नितिन का भी अंतिम संस्कार कर दिया गया।

2 दिन में एक ही परिवार के 14 वर्षीय कर्णवीर ने अपने पिता और भाई का अंतिम संस्कार नम आंखों से किया। बीते दिनों मनूणी खड्ड में आई त्रासदी में बहे संजय सिंह और उनके बेटे नितिन कुमार के शव बरामद हो गए हैं।

पिता संजय कुमार का शव वीरवार को ही मिल गया था, जिसका शुक्रवार देर सायं अंतिम संस्कार कर दिया गया था, जबकि शुक्रवार शाम को ही बेटे नितिन का शव भी मनूणी खड्ड में बरामद हुआ था।

इस शव को शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया तथा देर सायं नितिन का भी अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव के श्मशानघाट में किया किया गया।

दोपहर को जब गांववासी नितिन के अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी का इंतजाम करने श्मशानघाट पहुंचे तो नितिन के पिता संजय की सुलगती चिता देख हर किसी की आंख नम थी।

14 साल के कर्णवीर ने 24 घंटों के भीतर अपने परिवार के 2 सदस्यों पिता और बड़े भाई का अंतिम संस्कार किया। वहीं दूसरी ओर पंचायत के ही एक अन्य युवक के लापता होने से गांववासी सदमे में हैं।

मृतक संजय कुमार और नितिन कुमार के साथ इसी पंचायत नंगल के खंडौण गांव के परमजीत सिंह पुत्र नेक राम भी लापता था, उसकी तलाश भी जारी थी। रविवार सुबह उसका शव मिला और बाद दोपहर उसका शव पैतृक गांव पहुंचा, जहां उसका अंतिम संस्कार हुआ है।

उपमंडल अधिकारी विश्रुत भारती के बोल

वहीं, उपमंडल अधिकारी (नागरिक) फतेहपुर विश्रुत भारती ने कहा कि सरकार की ओर से 25-25 हजार की राशि परिवार को फौरी राहत के तौर पर जारी कर दी गई है।

उन्होंने इस पर दुख जताते हुए लोगों से अपील की है कि बरसात का मौसम है, कोई भी व्यक्ति नदी-नालों की तरफ न जाए।

बीडीसी जितेंद्र पठानियां के बोल 

बीडीसी जितेंद्र पठानिया ने कहा कि परिवार के मुखिया और बड़े बेटे की मौत से पूरा गांव गमगीन है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आज होगा ऐलान, राज्य चुनाव आयोग ने 3:30 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

शिमला - हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पंचायत एवं शहरी...

आधा घंटा चला घमासान, बीच राह जो आया पिसता चला गया, नादौन में बीच सडक़ खतरनाक युद्ध

हिमखबर डेस्क  नादौन शहर से होकर गुजरने वाले मुख्य मार्गों...

इंडोनेशिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे मंडी के ऋषभ और शिवांग

हिमखबर डेस्क  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (सीबीएसई) मंडी के दो...