जगातखाना पुल के समीप युवक ने सतलुज नदी में लगाई छलांग

--Advertisement--

जगातखाना पुल के समीप युवक ने सतलुज नदी में लगाई छलांग।

शिमला – नितिश पठानियां 

उपमंडल रामपुर में एक अज्ञात युवक द्वारा सतलुज नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार करीब 3 बजे एक अज्ञात युवक ने जगातखाना पुल के नजदीक सतलुज नदी के किनारे से नदी में छलांग लगा दी।

युवक उफनती नदी की लहरों में पलक झपकते ही समा गया। हालांकि लोगों ने युवक को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी की न सुनते हुए नदी में छलांग लगा दी और देखते ही देखते गायब हो गया।

अब लोगों और पुलिस द्वारा उसे खोजने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन जिस तरह से सतलुज नदी उफान पर है उस तरह से युवक का मिलना लगभग नामुमकिन समझा जा रहा है।

लोगों के अनुसार युवक ग्रे कलर लाइनदार स्वैटर और ब्लू कलर जींस पहने हुए था, जिसकी आयु करीब 24 या 25 वर्ष और कद लगभग 5 फुट 9 इंच बताया जा रहा है। युवक कहां का रहने वाला है, अभी तक इस बारे कोई भी पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...