13 दिन बाद पुलिस ने सुलझाई सड़क हादसे में युवक की मौत की गुत्थी

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, 11 जुलाई – अनिल कपलेश

ग्राम पचांयत सौर के पास 28 जून को एक युवक की सडक हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी। युवक भोटा पैट्रोल पंप के पास मैकेनिक की दुकान करता था। युवक विनोद कुमार (30) पुत्र जयकिशन उम्र 30 सालनिवासी गांव ठमाणी चम्बियालां मोटरसाइकिल मैकेनिक की दुकान करता था।

युवक सौर की तरफ से  स्कूटर से ठमाणी चम्वयाला की तरफ जा रहा था। अचानक देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई थी।

इस घटना का पता परिवारजनों को सुबह चला। युवक का शव सौर के पास स्कूटर के साथ सड़क किनारे पड़ा था।  वही भोटा पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुई अज्ञात वाहन को पकड़ने मे सफलता हासिल की  है।

पुलिस द्वारा जगह जगह से सीसीटीवी कि फुटेज खंगाली गई। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी कि मदद से उन्होंने अज्ञात वाहन टेम्पो (HP40B-1126)  को दाड़लाघाट से बरामद कर लिया है।

वाहन को तारा चंद पुत्र जैसी राम गांव व डाकखाना बूशन तहसील बाबा बड़ोह जिला काँगड़ा चला रहा था। पुलिस द्वारा गाड़ी को कब्ज़े मे लेकर मामले कि छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...