10वीं व जमा दो कक्षाओं की अनुपूरक परीक्षाओं के लिए आवेदन शु्रू

--Advertisement--

96 केंद्रों में होंगी दसवीं-जमा दो की कंपार्टमेंट-श्रेणी सुधार परीक्षाएं

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रदेश में कक्षा दसवीं और जमा दो के जून महीने में होने वाली परीक्षाओं के लिए बिना विलंब शुल्क के साथ पांच जून और विलंब शुल्क एक हजार रुपए के साथ 10 जून तक परीक्षा शुल्क जमा करवा सकते हैं।

इन परीक्षाओं में दसवीं और जमा दो के कंपार्टमेंट, डिप्लोमा होल्डर के साथ अतिरिक्त विषय, अंगे्रजी केवल, श्रेणी सुधार के पात्र परीक्षार्थी शामिल रहेंगे। परीक्षार्थी प्रवेश पत्रों को निर्धारित परीक्षा शुल्क के सहित संबंधित विद्यालय के माध्यम से केवल ऑनलाइन ही जमा करवा सकते हैं।

स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से किए गए बदलावों के बाद अब श्रेणी सुधार परीक्षार्थी अनुपूरक परीक्षा में भी एक या एक से अधिक विषयों में आवेदन कर सकते हैं। कक्षा दसवीं व जमा दो के कंपार्टमेंट और केवल अंग्रेजी, एक अतिरिक्त विषय और जमा दो के डिप्लोमा होल्डर परीक्षार्थियों को 700 रुपए फीस देनी होगी।

इसके अलावा दसवीं कक्षा के एक या एक से अधिक विषय में श्रेणी सुधार परीक्षार्थियों को 950 रुपए फीस और जमा दो के एक या एक से अधिक विषय में श्रेणी सुधार परीक्षार्थियों को 1150 रुपए फीस जमा करवानी होगी।

प्रदेशभर में 23889 छात्रों की दसवीं व जमा दो छात्रों को कंपार्टमेंट आई थी, जिसमें कक्षा दसवीं में प्रदेशभर से 10613 छात्रों और जमा दो में 13276 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है।

इसके अतिरिक्त श्रेणी सुधार के परीक्षा नियम में संशोधन कर दिया गया है। इसके चलते अब श्रेणी सुधार पात्र परीक्षार्थी अनुपूरक परीक्षा में भी एक या एक से अधिक विषयों में परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश में समस्त विद्यालय अपने परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्रों की ऑनलाइन पे्रषण प्रक्रिया उक्त निर्धारित तिथि तक पूर्ण कर लें, इसके उपरांत कोई भी आवेदन स्वीकार्य नहीं किया जाएगा।

शिक्षा बोर्ड सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा के बोल

उधर, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड की ओर से जून में होने वाली परीक्षाओं में भाग लेने के लिए परीक्षा निर्धारित तिथि के अनुसार परीक्षा शुल्क जमा करवा दें। प्रदेशभर में परीक्षाओं के लिए 96 परीक्षा केंद्र बनाए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...