होटल से उड़ाई दो लाख की नकदी और ज्वेलरी, एक कर्मचारी गायब

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

राजधानी शिमला के एक निजी होटल में चोरी का मामला सामने आया है। दो लाख रुपये की नकदी और ज्वेलरी चोरी होने से होटल मालिक के होश उड़ गए।

अहम बात यह है कि चोरी की वारदात के बाद होटल का एक कर्मी गायब हो गया है। ऐसे में होटल मालिक ने चोरी का शक इसी कर्मचारी पर जताया है। घटना छोटा शिमला थाने के अंतर्गत कसुम्पटी क्षेत्र में घटित हुई।

होटल मालिक कमल कालरा निवासी कसुम्पटी ने पुलिस में शिकायत दी है कि उनके होटल यूफिल कोर्टयार्ड से दो लाख नकद, एक सोने की अंगूठी और कुछ सोना चोरी हो गया है।

जब उन्होंने अपने कर्मचारी से पूछताछ की तो एक कर्मचारी नफीस खान कहीं गायब था। ऐसे में शक है कि उक्त कर्मचारी ने ही इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि वह हर बार इस तरह का कैश अपने होटल में रखता है, ऐसे में कर्मचारियों के सिवाय किसी अन्य व्यक्ति को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। ऐसे में उन्हें शक है कि उक्त कर्मचारी ही इस कैश और सोने का सामान उठाकर ले गया है।

डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बुधवार को बताया कि छोटा शिमला थाने में आईपीसी की धारा 381 के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस की एक टीम होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। साथ ही होटल स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। गायब हुए कर्मचारी की तलाश जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, मिडल ईस्ट के बिगड़े हालात पर होगी चर्चा

 हिमखबर डेस्क  प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के सभी...

फिर चर्चा में सिरमौर की अनोखी शादी || दो भाइयों की पत्नी बनने वाली है मां, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अनोखी शादी...

दर्दनाक हादसा || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पत्रकार विनोद कुमार की मौत

हिमखबर डेस्क  ऊना-भोटा मुख्य सड़क पर लठियानी के समीप एक...

8000 दीपों से जगमगाया मां बाला सुंदरी धाम, रामनवमी पर भव्य आरती से गूंजा वातावरण

हिमखबर डेस्क  रामनवमी के पावन पर्व पर उत्तर भारत के...