हेरोइन सहित महिला व पुरुष गिरफ्तार, किराए के कमरे से हो रही थी तस्करी

--Advertisement--

Image

45 दिनों में पुलिस विभाग द्वारा चिट्टा तस्करी के करीब 19 मामले पकड़े।

ऊना, 14 फरवरी – अमित शर्मा

नशा माफिया की कमर तोड़ने पर आमादा पुलिस विभाग लगातार नशा तस्करों पर पैनी निगाह बनाए हुए हैं।  साथ ही समय-समय पर उन्हें दबोच कर कार्रवाई को भी अंजाम दिया जा रहा है।

मंगलवार को जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव कोटला कलां में पुलिस ने एक ऐसी ही बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक महिला और पुरुष को 20 ग्राम चिट्टे के साथ काबू किया। दोनों के कब्जे से एक तराजू और कुछ एक सिरिंज भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक अर्जित सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस आरोपियों पर कुछ दिन से निगाह रखे हुई थी। उन्होंने बताया कि हमीरपुर जिला के रहने वाले पुरुष और पंजाब की रहने वाली महिला ने कुछ ही समय पूर्व कोटला कलां में एक मकान किराए पर लिया था।

दोनों यहीं से अपना धंधा ऑपरेट कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पिछले 45 दिनों में पुलिस विभाग द्वारा चिट्टा तस्करी के करीब 19 मामले पकड़े हैं जिनके खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि बॉर्डर एरिया होने के चलते जिला में नशा माफिया की सक्रियता लगातार देखी जा रही है, जिसपर काबू पाने के लिए हिमाचल पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ संपर्क करते हुए लगाम कसने का काम शुरू किया है।
उन्होंने कहा कि नशा तस्करी की कमर तोड़ने के लिए समय-समय पर पंजाब पुलिस के साथ जानकारियां साझा करते हुए हिमाचल की सीमा से बाहर बैठे पैडलर्स पर भी कार्रवाई की जा रही है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अब महंगी और दोहरी सर्जरी से मिलेगी राहत, अंडे के छिलकों से जुड़ेंगी टूटी हुई हड्डी; NIT हमीरपुर के छात्रों ने खोजा नया इलाज

हिमखबर डेस्क राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के छात्रों ने...

शाहपुर में दर्दनाक हादसा, 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार; 6 लोग घायल

शाहपुर - नितिश पठानियां हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में...

ब्ल्यू स्टार लिमिटेड में 100 पदों पर भर्ती, 18 अप्रैल को होंगे साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क नाहन के निकटवर्ती औद्योगिक क्षेत्र काला अंब की...