हेड कांस्टेबल अमरिंदर सिंह को मिला साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेटर बैज

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश में साइबर अपराधियों पर कड़ी नजर रखने वाले और कई जटिल मामलों को सुलझाने वाले पुलिसकर्मी को एक महत्वपूर्ण पहचान मिली है। सिरमौर जिले में साइबर क्राइम सेल में तैनात हेड कांस्टेबल को पुलिस विभाग ने “Cyber Crime Investigator” का विशेष बैज प्रदान किया है। यह बैज उन्हें स्वयं DGP हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रदान किया गया।

हेड कांस्टेबल ने ऑनलाइन ठगी, डिजिटल हैकिंग और साइबर फ्रॉड जैसे मामलों में अहम भूमिका निभाई है। इनके तकनीकी कौशल और समर्पण के चलते सिरमौर में साइबर अपराध नियंत्रण को एक नई दिशा मिली है। इन्होंने न केवल आम जनता को जागरूक किया, बल्कि डिजिटल अपराधों के पीछे छिपे नेटवर्क को उजागर कर कई आरोपियों को न्याय के कटघरे तक पहुंचाया।

7 फरवरी को उन्हें पुलिस विभाग द्वारा आरक्षी से मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नत किया गया। यह सिर्फ पदोन्नति नहीं, बल्कि उनके कार्य की उत्कृष्टता का प्रमाण है। साइबर क्राइम जैसे जटिल अपराधों से निपटना जहां तकनीकी समझ की मांग करता है, वहीं जनता की सेवा भावना भी आवश्यक होती है।

यह अधिकारी दोनों में निपुण हैं और सिरमौर पुलिस की साइबर टीम की रीढ़ माने जाते हैं। बहरहाल, ऐसे कर्मठ पुलिस कर्मियों के कारण ही प्रदेश को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने की दिशा में मजबूती मिल रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...