“हिमालय संगीत शिरोमणि” सम्मान से अलंकृत होगें डाॅ कृष्ण लाल सहगल

--Advertisement--

Image

राजगढ़, 24 दिसंबर – नरेश कुमार राधे

हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच, शिमला ने हिमाचली लोक संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए संगीत शिरोमणी डाॅ. कृष्ण लाल सहगल को क्रिसमस के अवसर पर ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में हिमालय संगीत शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर पारंपरिक लोक गीतों का कार्यक्रम “बांका मुल्का हिमाचला” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रख्यात लोक गायक कृष्ण लाल सहगल सहित 22 लोक गायक व वादक भाग लेंगे।

जिसमें पूरे हिमाचल के लोक परिदृश्य व लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। यह जानकारी हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच, शिमला के अध्यक्ष एसआर हरनोट ने दी है।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन आईडीबीआई बैंक शिमला व हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच के संयुक्त संयोजन में किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन की विशेष बात यह है कि इसमें प्रख्यात लोक गायक डॉ कृष्ण कुमार सहगल और उनके 22 शिष्य भाग लेंगे जो न केवल सहगल द्वारा लिखे संगीतबद्ध लोकगीतों को प्रस्तुत करेंगे। हिमाचल के विभिन्न जिलों के पारंपरिक लोक गीतों का एक सुंदर कोलाज भी प्रस्तुत किया जाएगा।

एसआर हरनोट ने बताया कि इस आयोजन के विशेष अतिथि आईडीबीआई बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख अरुण कुमार जैन और सम्माननीय अतिथि अभिलाष धीमान, सहायक महा प्रबंधक रहेंगे। हरनोट ने स्थानीय संगीत प्रेमियों से आग्रह किया है कि क्रिसमस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आनंद ले। कलाकारों को अपना स्नेह प्रदान करके उनका मनोबल बढ़ाएं।

इस आयोजन में हिमाचल के विभिन्न स्थानों से जो लोक गायक और कलाकार भाग ले रहे है, उनमें शास्त्रीय संगीत में डॉ. सविता सहगल, हिमाचली लोक गायकों में रोशनी शर्मा, भारती शर्मा, हरि प्रकाश, डॉ.राजेश, लोक नृत्य में रक्षा शर्मा और अनु शर्मा शामिल रहेंगे। उन्होने बताया कि मंच संचालन का कार्य  डॉ. कर्म सिंह, जगदीश गौतम और भानु प्रिय वर्मा करेगें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...