हिमाचल में MMBS एग्जाम में होगा बड़ा बदलाव, AMRU ने नए प्रस्ताव को दी हरी झंडी

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में अब एमबीबीएस परीक्षा में बड़ा बदलाव होने जा रहा है, अब परीक्षा में एमसीक्यू सवालों की संख्या सिर्फ 10 होगी।

मंडी, 04 जनवरी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश में एमबीबीएस की परीक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है। अब इस परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को 90 प्रतिशत सवालों के जवाब सब्जेक्टिव तरीके से देने होंगे, जबकि 10 प्रतिशत सवाल की एमसीक्यू यानी मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन के रूप में मिलेंगे। इससे पहले एमसीक्यू सवालों की संख्या 20 प्रतिशत और सब्जेक्टिव सवालों की संख्या 80 प्रतिशत होती थी।

अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी ने अपनी अकेडमिक काउंसिल की बैठक में इस नई व्यवस्था को हरी झंडी दे दी है और अब इसे मंजूरी के लिए बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट को भेजा गया है। वहां से अप्रूवल मिलते ही यह नई व्यवस्था प्रदेश में लागू हो जाएगी।

अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी के वॉयस चांसलर डॉ. सुरेंद्र कश्यप ने बताया कि यूनिवर्सिटी के पास इस तरह के बदलाव का अधिकार है जिसके तहत इस नई व्यवस्था को लागू किया जा रहा है। जब यह व्यवस्था लागू हो जाएगी तो समय से पहले परीक्षार्थियों को इसकी सूचना दे दी जाएगी ताकि वे उसी तरह से अपनी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें।

डॉ. सुरेंद्र कश्यप के बोल

डॉ. सुरेंद्र कश्यप ने बताया कि इस बदलाव से बच्चों के स्किल की असेसमेंट सही ढंग से करने में ज्यादा मदद मिलेगी। एमसीक्यू यानी मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन से यह असेसमेंट सही ढंग से करना संभव नहीं, जबकि सब्जेक्टिव सवालों के जवाबों से इसका आकलन ज्यादा सही ढंग से हो पाता है। इसलिए बतौर चिकित्सा शिक्षाविद इस बात को समझा गया और इसमें बदलाव का निर्णय लिया गया है। इस नई व्यवस्था से बच्चों को अपनी प्रतिभा को और सही ढंग से दिखाने को मौका मिलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...