हिमाचल में 12वीं कक्षा में फेल होने पर 18 साल के छात्र ने मौत को लगाया गले

--Advertisement--

हिमाचल: 12वीं कक्षा में फेल होने पर 18 साल के छात्र ने मौत को लगाया गले

नाहन, 30 अप्रैल – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब से बेहद ही दुखद समाचार मिला है। स्कूल शिक्षा बोर्ड की जमा दो की परीक्षा में दूसरी मर्तबा फेल होने पर एक छात्र ने अपने अनमोल जीवन को ही समाप्त कर लिया। घटना मंगलवार दोपहर की है। 18 साल के छात्र ने सूरजपुर में अपने घर पर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए पांवटा साहिब अस्पताल भेज दिया। शोकाकुल परिवार ने पुलिस को बताया कि सोमवार को परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद से ही रोहित मानसिक तौर पर परेशान नजर आ रहा था।

हालांकि अंतिम समाचार तक पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद नहीं किया था, लेकिन परिजनों के बयान के आधार पर ही पुलिस ये मान रही है कि परीक्षा में असफल होने पर ही रोहित ने सदमे में मौत को गले लगा लिया। मृतक छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुरुवाला में पढ़ता था।

डीएसपी अदिति सिंह के बोल

उधर,पांवटा साहिब की डीएसपी अदिति सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि 18 वर्षीय छात्र में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि परिवार के बयान के मुताबिक वो रिजल्ट घोषित होने के बाद से ही परेशान था। मंगलवार को घर में ही आत्महत्या कर ली।

डीएसपी ने कहा कि पुलिस हरेक पहलू से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। अंतिम समाचार के मुताबिक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...