
दुराना- राजेश कुमार
हिमाचल सवर्ण समाज द्वारा किए गए राजनीति गठन के साथ ही जो आगामी विधानसभा चुनावों में सभी सीटों पर जो चुनाव लड़ने की घोषणा की है, उस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने कहा कि इससे हिमाचल की राजनीति में एक बहुत बड़ा उलटफेर होने के आसार बनते हुए दिखाई देने लगे हैं।
यदि हिमाचल के अतीत के राजनीति इतिहास को देखा जाए तो जनता पार्टी से बनीं भाजपा को खड़ा करने में स्वर्ण समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा है। आज भी अधिकतर स्वर्ण समाज भाजपा केलिए काम कर रहा है। लेकिन कुछ ही समय पहले जो हिमाचल में स्वर्ण समाज आयोग के गठन को लेकर सरकार और स्वर्ण समाज में गतिरोध पैदा हुआ और यह गतिरोध इतना बढ़ गया कि अब हिमाचल स्वर्ण समाज द्वारा एक राजनीति दल का गठन करते हुए आगामी चुनावों में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करने की घोषणा भी कर दी है।
अतः स्वर्ण समाज द्वारा नवगठित राजनीति दल अन्य दलों की अपेक्षा भाजपा को अधिक नुक्सान पहुंचता हुआ नजर आ रहा है क्योंकि कि हिमाचल में स्वर्ण समाज राजनीति लिहाज से एक बहुत बड़ा वोट बैंक है और इस वर्ग का अलग राजनीति दल का गठन कई जाति आधार पर राजनीति करने वाले धुरंधरों के समीकरण बिगड़ना तय मानें जा सकते हैं।
