हिमाचल में तबादलों पर लगा पूर्ण प्रतिबंध, केवल सीएम की मंजूरी से ही होंगे तबादले

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश भर में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगा। कार्मिक विभाग की ओर से इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलीय आयुक्तों और उपायुक्तों को निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य सरकार पहले ही 5 अगस्त 2024 से कर्मचारियों के तबादलों पर रोक लगा चुकी है। अब इस पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। केवल उन्हीं मामलों में स्थानांतरण की अनुमति दी जाएगी जो “कॉम्प्रिहेंसिव गाइडिंग प्रिंसिपल्स-2013” के तहत विशेष परिस्थितियों में अनुमेय हों और जिनकी स्वीकृति स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा दी गई हो।

कार्मिक विभाग के संयुक्त सचिव की ओर से हस्ताक्षरित पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाए ताकि इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...