हिमाचल में टूरिस्ट लड़कियों की स्टंटबाजी, चलती कार की सनरूफ-डोर से बाहर लटकीं; पुलिस ने काटा चालान

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

हिमाचल की हसीन वादियों में रोमांच के नाम पर कानून तोड़ना अब पर्यटकों की जेब पर भारी पड़ रहा है। दरअसल, मनाली से छुट्टियां बिताकर लौट रहे उत्तर प्रदेश के पर्यटकों को सुंदरनगर के पास स्टंटबाजी करना महंगा पड़ गया।

चलती कार की सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर शोर मचा रही दो युवतियों की हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद, मंडी पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए गाड़ी का चालान काट दिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला बीते बुधवार शाम का है। उत्तर प्रदेश के पंजीकरण नंबर UP-14-FH-8572 वाली एक कार मनाली से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। कार के पीछे चल रहे एक जागरूक नागरिक ने देखा कि गाड़ी में सवार दो युवतियां सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर खतरनाक तरीके से चिल्ला रही थीं।

नागरिक ने इस खतरनाक स्टंट का वीडियो बना लिया और तुरंत स्थानीय पुलिस के साथ साझा किया। जैसे ही पुलिस को वीडियो मिला, सुंदरनगर पुलिस अलर्ट हो गई। पुंघ नामक स्थान पर विशेष नाकाबंदी की गई और संदिग्ध वाहन को रुकवा लिया गया।

कार को मोहम्मद उमर नामक व्यक्ति चला रहा था। पुलिस ने खतरनाक तरीके से वाहन चलाने और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने के जुर्म में 3500 रुपये का चालान काटकर पर्यटकों के हाथ में थमा दिया।

डीएसपी सुंदरनगर, भारत भूषण के बोल 

डीएसपी सुंदरनगर, भारत भूषण ने इस घटना पर कड़ा संज्ञान लेते हुए स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी अतिथि सत्कार की परंपरा के लिए जाना जाता है और हम पर्यटकों का स्वागत करते हैं, लेकिन सड़क पर अराजकता फैलाने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...