हिमाचल में चैट से शुरू हुआ ”खूनी खेल”, एक को घोंप दिया चाकू, क्रॉस FIR

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

सोशल मीडिया की बहस जब हकीकत की गलियों में उतरती है, तो अंजाम कितना खौफनाक हो सकता है, इसकी बानगी मंडी में देखने को मिली। शहर के बाहरी इलाके ‘रानी की बाईं’ में दो गुटों के बीच जमकर खून-खराबा हुआ।

इस हिंसक झड़प में एक युवक पर चाकुओं से जानलेवा हमला किया गया, जिसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जोनल अस्पताल से एम्स (AIIMS) बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

जांच में यह बात सामने आई है कि इस विवाद की जड़ें केवल पुरानी रंजिश ही नहीं, बल्कि एक प्रेम-प्रसंग से भी जुड़ी हैं। सारा झगड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शुरू हुआ, जहाँ दोनों पक्षों के बीच ऑनलाइन चैटिंग के दौरान तीखी नोकझोंक हुई।

यह बहस मोबाइल स्क्रीन से निकलकर एक मैकेनिक की दुकान तक पहुँच गई, जहाँ दोनों गुटों का आमना-सामना हुआ और गाली-गलौज देखते ही देखते जानलेवा हमले में बदल गई।

घटना में गंभीर रूप से घायल युवक कोटली के बरयारा क्षेत्र का निवासी है। अस्पताल के बिस्तर से उसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह हमले की पूरी कहानी बयां कर रहा है। सदर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।

घायल युवक के गुट की शिकायत पर दूसरे पक्ष के विरुद्ध ‘हत्या के प्रयास’ का मामला दर्ज हुआ है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी दुकान में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और चश्मदीदों के बयान लिए जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा के बोल 

मंडी की पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने पुष्टि की है कि मामले की तहकीकात हर कोण से की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रंजिश और प्रेम-प्रसंग जैसे सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कानून सम्मत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। फिलहाल, क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस पैनी नजर रखे हुए है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...