हिमाचल में अभी ठंड से नहीं मिलने वाली राहत, मौसम विभाग ने शीत दिवस को लेकर जारी किया अलर्ट

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल के मौसम में रविवार को हल्का बदलाव देखने को मिला है। मौसम विभाग ने 22 और 23 जनवरी को प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ ही बर्फबारी की चेतावनी दी है। विभाग ने पहले 21 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई थी।

अब सोमवार और मंगलवार को निचले और मध्यम पवर्तीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना नहीं है, जबकि अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि दिन के समय तापमान लगातार बढ़ता हुआ जरूर नजर आएगा। दिन में धूप खिलते ही तपिश महसूस होने की संभावना भी जताई गई है।

मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटे के लिए निचले इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की बात कही है। साथ ही वाहन चालकों को अलर्ट भी जारी किया है। इसके अलावा 22 जनवरी और 23 जनवरी को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने प्रदेश में 24 जनवरी से मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related