हिमाचल भवन चंडीगढ़ से अनुराग ठाकुर की जन आशीर्वाद यात्रा शुरू, परवाणू में होगा भव्‍य स्‍वागत

--Advertisement--

Image

सोलन- जीवन वर्मा

केंद्रीय युवा सेवाएं एवं खेल व सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की जन आशीर्वाद यात्रा वीरवार सुबह हिमाचल भवन चंडीगढ़ से शुरू हो गई। परवाणू में हिमाचल में प्रवेश के दौरान अनुराग ठाकुर का जोरदार स्‍वागत किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के लिए हिमाचल भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष सुरेश कश्‍यप समेत कई नेता हिमाचल भवन पहुंचे थे। पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्‍टर राजीव बिंदल, मंत्री सुखराम चौधरी, विधायक रीना कश्यप, जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह, संजीव कटवाल, बलदेव तोमर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता चंडीगढ़ पहुंचे थे।

अनुराग ठाकुर केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पांच दिन के प्रवास पर पहली बार हिमाचल आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री का सिरमौर जिला के कार्यकर्ताओं व नेताओं की ओर से हिमाचल भवन चंडीगढ़ में भव्य स्वागत किया गया। परवाणू व सोलन में स्‍वागत के बाद शिमला ग्रामीण के शोघी बाजार में भी स्वागत किया जाएगा। जन आशीर्वाद यात्रा यहां लगभग चार बजे पहुंचेगी और रथ भी चलाया जाएगा।

परवाणू में मंत्री सैजल करेंगे अनुराग का स्वागत

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जन आशीर्वाद यात्रा के प्रभारी संजीव कटवाल ने कहा अनुराग ठाकुर केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पांच दिन के प्रवास पर पहली बार हिमाचल आ रहे है। स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल परवाणू में अनुराग ठाकुर का स्वागत करेंगे। इसके बाद अनुराग ठाकुर सोलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।

जिला सिरमौर के सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर वीरवार सुबह हिमाचल भवन चंडीगढ़ से अपनी जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की। इस मौके पर जिला सिरमौर के सैकड़ों कार्यकर्ता उनका स्वागत करने पहुंचे थे। जिला सिरमौर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों से 150-150 कार्यकर्ता प्रत्येक मंडल से पहुंचे थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...