हिमाचल : बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 634 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क

हिमाचल के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका मिलने जा रहा है। हिमाचल सिलेक्शन एसोसिएशन लिमिटेड शिमला ने विभिन्न श्रेणियों के (634) पदों को भरने के लिए ऑनलाइन माध्यम द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 12 जुलाई 2022 को निर्धारित की गई है।

एसोसिएशन के निदेशक (एचआर) अश्वनी कुमार ने  बताया कि ब्रांच सेल्स ऑफिसर (18), बैंक कैश हैंडलिंग एग्जीक्यूटिव (19), एडमिनिस्ट्रेशन एग्जीक्यूटिव (20) , कस्टमर सपोर्ट रिप्रेजेंटेटिव (15), बैंक कैश कस्टोडियन (17), बैक एंड एग्जीक्यूटिव (12), रिलेशनशिप मैनेजर (50), सुरक्षा गार्ड (59), डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर (17), फॉर्म सेल्स एग्जीक्यूटिव (73),अकाउंटेंट फीमेल (22), वेल्डर (29), फिटर (32), टर्नर (39),इलेक्ट्रिशियन (35),  कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव (20), बैंक लोनिंग एजेंट (19), ऑफिस क्लर्क (18), कार्यालय सहायक (22), स्टाफ नर्स एएनएम,जीएनएम (26), सिक्योरिटी सुपरवाइजर (16), एरिया मैनेजर (13) , बैंक एमआई रिकवरी एग्जीक्यूटिव (16), ड्राइवर (10), पीएन कम हेल्पर (17) पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की गई है।

उन्होंने बताया कि पदों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 45 वर्ष तक निश्चित की गई है। इच्छुक महिला व पुरुष उम्मीदवार आवेदन करने के लिए एसोसिएशन के व्हाट्सएप नंबर 62304-06027 पर बायोडाटा साधारण फोन नंबर सहित, आधार कार्ड, पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र लेटेस्ट, पैन कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, रोजगार कार्यालय पंजीकरण प्रमाण पत्र ,एवं शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्रों की पीडीएफ (PDF) बनाकर निर्धारित तिथि 12 जुलाई 2022 तक अपना आवेदन भेज सकते हैं।

एसोसिएशन द्वारा उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया छंटनी परीक्षा (140) क्रमांक एवं इंटरव्यू (30) क्रमांक के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में हिमाचल सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान, कंप्यूटर न्यूमेरिकल एटीट्यूड, गणित, सामान्य अंग्रेजी व हिंदी , समाजशास्त्र विषय से संबंधित ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 30 जुलाई 2022 को उम्मीदवारों के व्हाट्सएप नंबर पर ऑनलाइन ली जाएगी।

उम्मीदवार पदनाम एवं शैक्षणिक योग्यता की महत्वपूर्ण जानकारी एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट www.hpussa.in  पर देख सकते हैं। एसोसिएशन द्वारा लिखित परीक्षा का परिणाम 28 अगस्त 2022 को घोषित किया जाएगा। 

लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के वर्गों की कैटेगरी जनरल, एससी, एसटी, ओबीसी, फ्रीडम फाइटर, एपीएल, बीपीएल, फिजिकली डिसेबिलिटी, स्वतंत्रता सेनानी को (1770) रुपए शुल्क जमा करना होगा, ये नॉन रिफंडेबल रहेगा। ये पद (2) वर्ष के लिए अनुबंध के आधार पर भरे जाएंगे, जिन्हें बाद में रेगुलर किया जाएगा।

असफल उम्मीदवारों को भी एसोसिएशन द्वारा (F.S.E) के पद पर तैनात किया जाएगा। एसोसिएशन द्वारा चयनित उम्मीदवारों का मासिक वेतनमान ग्रेड-पे 10,500/- से लेकर 32,810/- तक सीटीसी  ग्रेड-पे दिया जाएगा।

इसके अलावा प्रोविडेंट फंड,जनरल प्रोविडेंट फंड, मेडिकल इंश्योरेंस, ओवरटाइम, प्रमोशन, इंसेंटिव, बोनस की सुविधा भी मिलेगी। पद (एमएनसी) मल्टीनेशनल कंपनियों, हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडस बैंक, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, रिलायंस बीपीओ कॉल सेंटर, चेकमेट, एचडीबी फाइनेंस, सतलुज मोटर्स, सिग्मा,गोदरेज, कैडबरी ,डावर इंडिया, मणिपुर फाइनेंस, एलआईसी कॉरपोरेशन, सेक्टरों में भरे जाएंगे।

जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01907292034 एवं प्लेसमेंट अधिकारियों (एचआर) के मोबाइल नंबर 94181-39918, 62305-90985 ,94184-17434 पर  भी संपर्क किया जा सकता हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...