हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल की सरकार को दो टूक,व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा 19 मई तक नहीं बनी रणनीति, तो खोल देंगे सभी दुकानें, कहा सरकार का प्रदेश में यह कोरोना कर्फ्यू नहीं बल्कि है व्यापारी कर्फ्यू

--Advertisement--

Image

जिला, व्यूरो 

प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश मेंं कोरोना कर्फ्यू नहीं, बल्कि व्यापारी कर्फ्यू लगाया गया है। यह बात हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष सोमेश कुमार शर्मा ने कही, रविवार को प्रदेश भर के व्यापारियों संग वर्चुल मीटिंग के बाद ऊना में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सुमेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कैबिनेट में लिए गए फैसले का व्यापारी विरोध करते हैं।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रदेश सरकार ने कोरोबारियों को लेकर 19 मई तक कोई रणनीति नहीं बनाई, तो सभी व्यापारी बुधवार से सभी व्यापारी चार घंटे के लिए अपनी दुकानें खोलेंगे।

ऊना में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष सोमेश शर्मा ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान सड़कों पर जमकर भीड़ देखी जा रही है, किसी को कोई पूछने वाला नहीं है और कोरोना कर्फ्यू के दौरान सैंकड़ों कामगारों के साथ सभी उद्योग भी खुले हुए हैं, लेकिन कुछ दुकानों को ही बंद किया गया है, जो कि प्रदेश सरकार का सही फैसला नहीं है।

उन्होंने कहा आज हुई ऑनलाइन बैठक के दौरान प्रदेश के कोरोबारियों ने एक स्वर में सभी दुकानें खोलने की बात कही है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने सरकार के लिए एक रोड़ मैप तैयार किया है, जिसके मुताबिक व्यापारी दुकानें खोलना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार को कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसले पर पुन: विचार करना चाहिए और एक नई एसओपी जारी की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है, तो सभी व्यापारी 19 मई से चार घंटे के लिए सभी दुकानें खोल देंगे।

सोमेश शर्मा ने कहा कि हमारी इस लड़ाई में सभी चुने हुए प्रतिनिधि भी साथ दें अगर वो भी हमारा साथ नहीं देते, तो आने वाले समय में पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर सांसदों तक का वहिष्कार किया जाएगा और न ही आने वाले चुनावों में वोट डाले जाएँगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...