हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ की बिलासपुर इकाई का प्रतिनिधिमंडल विधायक जीतराम कटवाल से मिला

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ की बिलासपुर इकाई का प्रतिनिधिमंडल,जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा की अध्यक्षता में ,अपनी मांगों को लेकर झंडूत्ता विधान सभा क्षेत्र के विधायक  जीतराम कटवाल से उनके निवास स्थान पर मिला।

अशोक ने विधायक महोदय को औषधीय पौधे का एक गमला भेंट किया। अशोक ने बताया कि उन्होंने विज्ञान अध्यापकों की मांगों को विधायक महोदय के माध्यम से सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया है,।

जिसमें पुरानी पेंशन योजना लागू करना,विज्ञान अध्यापकों का प्रायौगिक भत्ता 150 रूपये से बढ़ाकर 1000 रूपये करना, स्नातक वर्ग से मुख्याध्यापक की पद्दोन्नति सूचि शीघ्र जारी करना।

परिवार पेंशन को लेकर केंद्र सरकार की 2009 की अधिसूचना प्रदेश में लागू करना,अनुबंध नीति को समाप्त कर भविष्य में स्थायी नियुक्तियां करना तथा अनुबन्ध से रेगुलर हुए अध्यापकों को नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता प्रदान करना।

विधायक महोदय ने मांगों को बड़े ध्यान से सुना तथा विज्ञान अध्यापकों की इन मांगों को सरकार के समक्ष उठाने का आश्वाशन दिया।

इस मौके पर अशोक के साथ विज्ञान अध्यापक संघ के प्रदेश महामंत्री अवनीश कुमार,अजीत कुमार एवं दिनेश कुमार उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...

शिमला-ठियोग मार्ग पर अनियंत्रित होकर नाली में फंसी निजी बस, टला बड़ा हादसा

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला से ठियोग जा रही एक निजी...