हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ इकाई नूरपुर के चुनाव संपन्न, जाने क्या क्या घटा?

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ इकाई नूरपुर के चुनाव संपन्न, जाने क्या क्या घटा?

नूरपुर – स्वर्ण राणा 

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ इकाई नूरपुर के चुनाव आज 33/11KV सबस्टेशन सदबा(नूरपुर) में संपन्न हुए। कार्यक्रम में विशेष रूप से भारतीय मजदूर संघ जिला कांगड़ा के अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम शर्मा जी उपस्थित रहे।

सर्वसम्मिति से अंकित मनकोटिया को इकाई अध्यक्ष, अश्विनी और रजत को उपाध्यक्ष, अश्विनी कुमार को सचिव, अनिल को वित्त सचिव, कृष्ण को मुख्य सलाहकार नामित किया गया। कार्यकारिणी के विस्तार के लिए उपरोक्त पदाधिकारीयों को अधिकृत किया गया है।

पुरुषोत्तम शर्मा ने प्रदेश सरकार और बोर्ड प्रबंधन वर्ग से मांग की है कि प्रदेश सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर बिजली बोर्ड के कर्मचारियों की भी ओल्ड पेंशन बहाल की जाए ताकि बीते 2 वर्ष से अधिक समय से ओ.पी.एस की बहाली से अभी भी वंचित रहे हजारों कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सके।

इसके अतिरिक्त उन्होंने प्रदेश सरकार और बोर्ड प्रबंधन से यह भी मांग की है कि बिजली बोर्ड से निकाले गए आउटसोर्स ड्राइवरों की सेवाओं को भी बहाल किया जाए।

उपस्थित अन्य पदाधिकारीयों ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा की तकनीकी कर्मचारी संघ ने फील्ड एवं तकनीकी कर्मचारियों की मांगों को समय-समय पर प्रदेश सरकार और बोर्ड प्रबंधन वर्ग के समक्ष रखा है इसी के परिणाम स्वरूप बिजली बोर्ड के हजारों कर्मचारी लाभान्वित हुए है।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर तकनीकी कर्मचारी संघ जिला कांगड़ा के सचिव अर्चित शर्मा, तकनीकी कर्मचारी संघ के सक्रिय सदस्य ई. रंजीत शर्मा, ई. राकेश शर्मा, ई. करण गुलेरीया, ई. जोगिंदर सिंह के अलावा भारी संख्या में फील्ड एवं तकनीकी कर्मचारी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...