हिमाचल प्रदेश में चिट्टे की सप्लाई कर रहा था 23 साल का MBBS डॉक्टर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

--Advertisement--

बैजनाथ – आशुतोष

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बैजनाथ पुलिस ने पंजाब के मोगा के एक एमबीबीएस डॉक्टर को कांगड़ा जिले में चिट्टा (हेरोइन) सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 23 साल के आरोपी ने साल 2024 में हिमाचल प्रदेश के ही जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, चंबा से डॉक्टर की डिग्री पूरी की थी और अभी वह पंजाब में सेवाएं दे रहा था।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में पुलिस ने बैजनाथ में बीते शुक्रवार 14 फरवरी को एक नेपाली को 6 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया था। इसी आरोपी से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि मोगा के एक रिक्शा चालक ने उसे यह नशीला पदार्थ सप्लाई किया था।

बैजनाथ से एक पुलिस टीम को मोगा भेजा गया, जहां रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया। फिर आगे की जांच की तो पता चला कि मोगा का एक डॉक्टर चिट्टे का मुख्य सप्लायर है और तीनों आरोपियों को बैजनाथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी बैजनाथ अनिल शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...