हिमाचल प्रदेश में आंगनवाड़ी वर्कर से रेप, राज खुलने के डर से आरोपी ठेकेदार ने पीड़िता को पीटा, मामला दर्ज

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

प्रदेश में लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामले में अब एक आंगनवाड़ी वर्कर से रेप किया गया है। इस मामले में पुलिस ने अब एक ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने रेप और मारपीट का आरोप लगाया है। हमीरपुर पुलिस ने मामले की पुष्टि की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नादौन क्षेत्र के एक गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने अपनी शिकायत में हमीरपुर निवासी ठेकेदार सोमदत्त पर रेप का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि बीते दो साल से आरोपी उसे यौन शौषण कर रहा था और धमकियां भी दे रहा था।

महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि आरोपी उसके साथ डरा धमका कर 2 वर्षों से दुष्कर्म किया है। ज़ब उसे राज खुलने का भय हुआ तो उसने उक्त महिला के साथ मारपीट की भी ज़बरन बलात्कार करने का प्रयास किया, आरोपी ठेकेदारी का कार्य करता है।

हमीरपुर के नादौन थाना क्षेत्र में पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64, 115(2), 351(2), 352 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। महिला का आरोप है कि 14 फरवरी 2025 को आरोपी ने धमकाया और अभद्र व्यवहार किया। अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...