हिमाचल प्रदेश का बजट निराशाजनक, जन बिरोधी – इन्दु बाला गोस्वामी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

राज्य सभा सांसद सुश्री इन्दु बाला गोस्वामी ने हिमाचल प्रदेश के बजट को निराशाजनक , जन बिरोधी और आम जन मानस से खिलबाड़ करार दिया है।

उन्होंने कहा की सरकार पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने का दाबा करती है लेकिन बजट आबंटन में पर्यटन और ट्रांसपोर्ट क्षेत्र की घोर उपेक्षा की गई है। जिससे पर्यटन सैक्टर को नुकसान होगा और पर्यटन सेक्टर से जुड़े कारोबारी और प्रोफेशनल इसका खामियाजा भुगतेंगे।

उन्होंने कहा की जन हितेषी सरकार का ढिंढोरा पीटने बाली सुखु सरकार ने बजट में सामाजिक सेवाओं के लिए उचित प्रावधान नहीं किया है।

जिसके चलते बृद्धाबस्था ,अपंग और बिधवा पेन्शन की समय पर आयदायगी नहीं हो पायेगी और इसका असर समाज के सबसे नीचले हिस्से की लोगों पर पड़ेगा।

उन्होंने कहा की सिंचाई , बाढ़ नियन्त्रण और ग्रामीण विकास योजनाओं के लिए प्रदान किया गया बजट ऊँट के मुंह में जीरा है। उन्होंने कहा की देश के सबसे बड़े ग्रामीण प्रधान राज्य में ग्रामीण क्षेत्र की उपेक्षा सत्तारूढ़ दल की मानसिकता को उजागर करती है।

उन्होंने कहा की बजट में बेरोजगार युवकों को रोजगार सृजन के उपयुक्त साधन विकसित करने का कोई प्रयास नहीं किया गया है। उन्होंने कहा की राजनेताओं और अफसरों के वेतन में केवल अस्थाई कटौती लोगों की आँखों में धूल झोंकने का प्रयास है।

उन्होंने सरकार से फिजूलखर्ची रोकने , भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने और सरकारी धन की बन्दरबांट रोकने का आग्रह किया और ब्यापक जन हित में कार्य करने का सुझाव दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...