हिमाचल: पेयजल योजना के उद्घाटन से पहले मोटर ही चुरा ले गए चोर!

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

जल शक्ति विभाग के मंडल गगरेट के तहत गांव टटेहड़ा में चोरों ने जल शक्ति विभाग की पेयजल योजना की मोटर ही चोरी कर ली। जल शक्ति मिशन के घर घर नल योजना के तहत एक नई पेयजल योजना का शुभारंभ होना है। इस योजना को शुक्रवार के दिन विभाग द्वारा जनता को समर्पित करने का लक्ष्य रखा गया है।

हालांकि विभाग ने इस विषय पर स्थिति साफ करते हुए कहा है कि नई योजना की मोटर चोरी नही हुई है बल्कि पहले से उसी स्थान पर चल रही पुरानी योजना की मोटर चोरी हुई है।

विभाग ने वीरवार को मोटर चोरी की सूचना मिलते ही इस पेयजल योजना पर वैकल्पिक व्यवस्था तो कर दी, ताकि जल आपूर्ति सेवा बहाल रहे। लेकिन चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि पेयजल योजना की पानी की सप्लाई देने वाली मोटर को भी नही छोड़ रहे।

कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि ये किसी नशेड़ी का काम है जिसने इस मोटर को चोरी किया है। जल शक्ति विभाग ने इस मामले में एक शिकायत थाना गगरेट में कर दी है।

एसडीओ गगरेट रजत ठाकुर ने बताया मोटर पुरानी पेयजल योजना से चोरी हुई है। वहां पर फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था कर दी है और थाना गगरेट में चोरी की शिकायत भी दर्ज करवा दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...