युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुराचार, पीडि़ता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

जिला ऊना में उपमंडल अम्ब के तहत एक युवती ने एक युवक पर उससे शादी का झांसा देकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि अंकित ने उससे शादी करने का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए। उसने युवती को बताया था कि उसके माता-पिता नहीं है और उसके दिल में छेद है और डाक्टर ने इलाज के लिए मना कर दिया है।

इस तरह उसे बेबकूफ बनाकर उसके करीब आया। जब उसके परिवार को इस सारे मामले का पता चला तो उसके परिवार को घर बुलाया, वहां भी युवक ने उससे शादी करने की बात कबूली परंतु बाद में उसके घर वालों ने फोन कर शादी करने से इन्कार कर दिया।

पीडि़त युवती ने युवक के चाचा व बुआ पर भी उसके साथ बदतमीजी व उसे जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप लगाए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...