हिमाचल: डंडे से वार कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

ठियोग उपमंडल में आंगनबाड़ी कर्मी महिला की हत्या का मामला सामने आया है। सिर पर डंडे से प्रहार कर हत्या को अंजाम दिया गया। ये वारदात वीरवार को ठियोग के ब्लग इलाके के आंगनबाड़ी केंद्र में सामने आई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल कर शव कब्जे में ले लिया है। वहीं आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। फ़िलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार मामूली कहासुनी के बाद आरोपी ने तैश में आकर महिला के सिर पर डंडे से वार कर दिया। हादसे में महिला ने दम तोड़ दिया।

महिला की पहचान रीना (49) पत्नी बरिया राम गांव सांधल डाकखाना तहसील ठियोग जिला शिमला के रूप में हुई है। वहीं आरोपी राजिंदर सिंह (40) देहा की ग्राम पंचायत नाहुल का निवासी है।

ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने वारदात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उसके विरुद्ध आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिज़्बुल्लाह का दावा, इजरायल के खिलाफ लंबी जंग के लिए तैयार, ‘कई तोहफे’ मौजूद

हिमखबर डेस्क लेबनान के संगठन हिज़्बुल्लाह ने कहा है कि...

व्यवस्था परिवर्तन की मिसाल, बजट में गद्दी समुदाय के लिए ऐतिहासिक निर्णय: मनोज कुमार

हिमखबर डेस्क वूल फेडरेशन के अध्यक्ष  मनोज कुमार धर्मशाला स्थित...

हरिपुरधार क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मिला बड़ा समर्थन

शिमला 23 मार्च - हिमखबर डेस्क आज हरिपुरधार क्षेत्र के...