हिमाचल : चाचा ने 8 साल की मासूम बच्ची से किया दुष्कर्म, फरार

--Advertisement--

Image

ऊना, 31 अक्तूबर – अमित शर्मा 

महिला थाना ऊना के तहत आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों ने मामले को लेकर चाचा के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। वहीं पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि रविवार को पति के साथ अपने निजी काम से बडूही गए थे। दोनों बेटे व बेटी घर पर ही थे। दोनों बेटे घर के बाहर खेल रहे थे और बच्ची घर में अकेली थी।

बच्ची को अकेला घर में देख कर आरोपी जोकि रिश्ते में बच्ची का चाचा लगता है, ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी चाचा वहां से भाग गया।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...