सेवर साईकिलिंग अभियान रैली पहुंची आईआईटी मंडी

--Advertisement--

Image

मंडी 31 अक्टूबर – डॉली चौहान

सेवर साइकिलिंग अभियान रैली जिसे अटल सुरंग के नार्थ पोर्टल से शनिवार 29 अक्टूबर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था वह 30 अक्टूबर की सुबह को समशी, कुल्लू की कंडी टाप की खड़ी ढाल पर चढ़कर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मंडी पहुंची।

आईआईटी के छात्रों ने अभियान रैली में शामिल होने के लिये कटौला टॉप तक साइकिल चलाई, जहाँ से 20 साइकिल चालक एक साथ आईआईटी परिसर तक वापिस आए।

अभियान के लीडर मेजर विक्रम तोमर ने आईआईटी छात्रों को कमीशन आफिसर के रूप में इंडियन आर्मी में शामिल होने के लिए तकनीकी स्नातकों के लिए प्रवेश के विभिन्न तरीकों के बारे में शिक्षित किया।

यह अभियान आईआईटी के छात्रों द्वारा एकता दिवस के उत्सव के समापन समारोह का भी हिस्सा बन गया। इस अवसर पर उन छात्रों का मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जिन्होंने स्वेच्छा से भारतीय सेना में शामिल होने की इच्छा जताई थी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...