हिमाचल को मिला नया सिंगिंग सुपरस्टार! सुजल बना ‘स्टार ऑफ हिमाचल’ विजेता

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

विज़न इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित हिमाचल के सबसे बड़े सिंगिंग रिएलिटी शो स्टार ऑफ हिमाचल के फाइनल राउंड में सिरमौर जिला के सुजल ने जीत का परचम लहराकर एक लाख रुपये के प्रथम पुरस्कार पर कब्जा किया।

वहीं दूसरे स्थान पर कुल्लु जिला से देवराज इन्हें विज़न इंडिया  फाउंडेशन द्वारा 50,000 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया, तीसरे स्थान पर शिमला जिला से विशाल रहे। उन्हें फाउंडेशन द्वारा 25 हज़ार रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया।

विज़न इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित हिमाचल के सबसे बड़े सिंगिंग रिएलिटी शो स्टार ऑफ हिमाचल का फाईनल राउंड मंडी के खत्री सभा परिसर में आयोजित किया गया, राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में 45000 से ज्यादा स्कूली छात्रों ने ऑडिशन दिए थे, तीन वर्ष की ऑडिशन प्रक्रिया के बाद फाईनल राउंड में 33 प्रतिभागी पहुंचे थे।

जिसमें से प्रथम स्थान पर सिरमौर के सुजल रहे , दूसरे स्थान पर कुल्लु जिला से देवराज तथा तीसरे स्थान पर शिमला जिला से विशाल रहे, इन तीनों विजेताओं को विज़न इंडिया फाउंडेशन द्वारा प्रथम पुरस्कार एक लाख, दूसरा पुरस्कार 50000 तथा तीसरा पुरस्कार 25000 रुपये दिया गया।

इस अवसर पर विज़न फाउंडेशन के संस्थापक ङी. आर. गौत्तम ने सभी प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा, की पिछले 5 वर्षों से पूरे हिमाचल में स्टार ऑफ हिमाचल की इस प्रतियोगिता में हजारों प्रतिभागियों ने भाग लिया, जो संगीत प्रतियोगिता में अब तक का सबसे बड़ा रिकार्ड है।

उन्होंने प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने बाले सभी प्रतिभागियों तथा उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दी, साथ ही उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों के संगीत में कैरियर बनाने के लिये विज़न इंडिया फाउंडेशन भरपूर प्रयास करेगी।

वहीं इस प्रतियोगिता में, गिनज बुक में अपना नाम दर्ज करवा चुके संगीत विशेषज्ञ उमेश भारद्वाज, तथा जानी मानी लोग गायिका कृष्णा ठाकुर ने जज की भूमिका निभाई। साथ ही इस कार्यक्रम में ऋतिका शर्मा तथा कल्पना गौत्तम में शानदार मंच संचालन कर के सबको मंत्रमुग्ध किया।

ये रहे उपस्तिथ

साथ ही इस अवसर पर विज़न इंडिया फाउंडेशन के निदेशक खेमराज गौत्तम, प्रोजेक्ट हैड अनुरंजनी गौत्तम, ऑडिशन कोडिनेटर गोपाल ठाकुर, चुनी लाल ठाकुर, अक्षय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देर रात गोशाला में भड़की आग, दो गायों की दर्दनाक मौत; सलानी में मचा हड़कंप

नाहन के सलानी में देर रात गोशाला में अचानक...